नोएडा, नगर संवाददाता: होली के उपलक्ष्य में रविवार को होली के रंग, हास्य व्यंग्य के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकमंच और नई पहल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नई प्रतिभाओं के लिए ‘सरोकार कार्यक्रम का दूसरा आयोजन नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध हास्यकवि बाबा कानपुरी ने काव्य-प्रस्तुति से लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान युवा कवि सतीश दीक्षित, हास्य कवि विनोद पाण्डेय और वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने बेटी विषय पर बहुत ही मार्मिक कविता प्रस्तुत की। इस दौरान महासचिव महेश सक्सेना, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल, विभा बंसल, के एल बैद, अशोक तिवारी, आर एन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















