नई दिल्ली, नगर संवाददाता: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड, ओपन मैट, पोस्ट बेसिक (नर्सिंग प्रोग्राम) के जनवरी 2021 सत्र की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च थी। विश्वविद्यालय ने रविवार को इस संबंध में बताया कि बीएड, ओपन मैट, पोस्ट बेसिक (नर्सिंग प्रोग्राम) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। संबंधित कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही विश्वविद्यालय ने आवेदकों से कार्यक्रम के प्रोस्पेक्टस में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की अपील की है। यह प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















