पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर के नाम पर सड़क का नामकरण किया

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली निगम द्वारा पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर के नाम पर पुरानी दिल्ली में एक सड़क का नामकरण किया गया। महापौर जयप्रकाश ने बुधवार को एक समारोह में वार्ड नंबर 88 एन में आसफ अली रोड से कमला मार्केट और पंजाबी मार्केट के बीच से होते हुए जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर मिलने वाली सड़क का नामकरण किया। इस दौरान विधायक शुएब इकबाल, नगर निगम में कांग्रेस पार्षद के नेता मुकेश गोयल, पार्षद आले इकबाल, नगर निगम में स्थाई समिति के उपाध्यक्ष रहे अशोक जैन आदि मौजूद थे।

इस दौरान महापौर जयप्रकाश ने कहा कि पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर विख्यात फोटो पत्रकार थे। उन्होंने महात्मा गांधी के छोटे पुत्र देवदास के साथ काम किया था। फोटो पत्रकारिता के कारण वर्ष 1982 में उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, यूएसए ने भी इन्हें इंटरनेशनल डायरेक्ट्री ऑफ डिस्टिंगयूइस्ड लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित किया। उनको वर्ष 2000 के श्रेष्ठ पुरुष ( मैन ऑफ द ईयर) भी चुना गया था। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए उनके नाम से सड़क का नामकरण करने का निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here