नई दिल्ली, नगर संवाददाता: साउथ-वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें थाने लाया गया एक चोर पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया. घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस आरोपी मुकेश को पकड़ कर थाना लाया गया था. उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया. उसे जैसे ही बाथरूम के लिए बाहर निकाला गया. इसके बाद उसने सिपाही को धक्का दिया और थाने की दीवार फांद कर फरार हो गया. यह घटना शनिवार को सुबह हुई. अचानक हुए इस घटना से सिपाही भौचक्का रह गया. उसने शोर मचाया और अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आरोपी दीवार फांद कर फरार हो चुका था. पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















