साहिबाबाद, नगर संवाददाता: इंदिरापुरम में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग को लेकर सोमवार को न्यायखंड-2 और न्यायखंड-1 में इंदिरापुरम व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस बीच 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर शौचालय की मांग को समर्थन दिया। वहीं,काला पत्थर रोड पर व्यापारियों ने बैनर-पोस्टर लगाने की योजना बन रही है। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की मांग को लेकर चल रहे अभियान के दूसरे दिन न्यायखंड-2 और न्यायखंड-1 में लोगों ने हस्ताक्षर किए। सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक चले इस अभियान में 50 से अधिक से लोगों ने अपना समर्थन दिया। जिसमें व्यापारियों ने भी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की वकालत की। किशोर ठाकुर और व्यापारी प्रमोद कुमार का कहना है कि अब अभियान के दूसरे चरण में काला पत्थर रोड पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की जाएगी। जिससे जीडीए के अधिकारी शौचालय बनाने की मांग को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर इंदिरापुरम के लोगों को राहत दें।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















