मुजफ्फरनगर, नगर संवाददाता: शामली जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में उत्तरप्रदेश पुलिस के एक सिपाही और सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम को चरथवाल थाने के तहत बिरालसी गांव में कांस्टेबल कपिल कुमार (31) की कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोमती नगर गांव के निवासी कपिल मेरठ में पदस्थापित थे। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी दुर्घटना में सहारनपुर जिले में शाकुंभरी देवी मंदिर से अपने गांव टोडा लौट रहे सेना के जवान अंकित कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















