नोएडा, नगर संवाददाता: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह एक म्यूजिक कंपनी के दफ्तर में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह नोएडा सेक्टर-7 स्थित एक म्यूजिक कंपनी के दफ्तर में अचानक आग लग गई। यह आग सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर लगी। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कई घंटे का समय लगा। आखिरकार सुबह 10 बजे जाकर आग पूरी तरह से बुझ पाई। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर 7 बजकर 30 मिनट पर मिली। आग लगने के कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा और आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















