नोएडा, नगर संवाददाता: थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने गुरुवार सुबह प्राधिकरण टीम पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी यतिन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों प्राधिकरण टीम पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बख्तावरपुर गांव पहुंची थी। वहां पर मुख्य आरोपी मदन ने अपने भाई तिलक समेत दर्जनों लोगों के साथ प्राधिकरण और पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस संबंध में प्राधिकरण के जेई ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को आरोपी तिलक निवासी बख्तावरपुर को सेक्टर-127 से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी मदन को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में दो नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोग फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















