नई दिल्ली, नगर संवाददाता: राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो चुकी है। बदमाश खुलेआम हाथों में पिस्टल लहराते फायरिंग करके दहशत पैदा कर रहे हैं। दिल्ली के नार्थ ईस्ट जिले के वेलकम इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई बदमाश एक घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत पैदा कर रहे हैं और गालियां देकर रंगदारी की डिमांड कर रहे हैं। इस वारदात में पीड़ित ने 27 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 फरवरी को उसका एक जानकार फैजल उसके पास आया और उसने 20 हजार रंगदारी मांगी। पीड़ित ने बताया कि उसके पास कुछ ई-रिक्शा हैं जो इलाके में चलते हैं इसलिए आरोपी फैजल ने उसे एक शख्स से वीडियो कॉल पर बात भी कराई। वीडियो कॉल में बात करने वाले ने खुद को मंडोली जेल में बंद वसीम फौजी बताकर उसे धमकी दी कि 20 हजार रुपए रंगदारी चाहिए। अगर नहीं देगा तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद उसने पैसे देने से मना कर दिया था और 26 फरवरी की रात 10 बजे जब वो अपने परिवार के साथ घर मे था तब कुछ लड़के आए और उसके घर के बाहर फायरिंग करके चले गए। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















