सोनीपत, हरियाणा, नगर संवाददाता: उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर धरनारत किसानों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से जारी है। इस दौरान गुरूवार को 72 किसानों की थर्मल स्कैनिंग की गई। साथ ही 115 मास्क भी बांटे गए। उपायुक्त ने बताया कि 44 किसानों को पैरासिटामोल की टेबलेट तथा 53 को बी-कॉम्पलैक्स की टेबलेट ओर 38 को विटामिन-सी की टेबलेट वितरीत की गई हैं। 22 किसानों को ओआरएस, 41 को रैंटेक, 39 को एम्लोडीपिन, 26 को सिट्राजिन और 56 मेट्रोजिल की टेबलेट बांटी गई हैं। इसके अलावा आयुष विभाग के द्वारा 11 इम्यूनिटी बूस्टर भी वितरीत किए गए हैं। उपायुक्त पूनिया ने धरनारत किसानों से अपील की कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत बचाव संबंधी उपाय अवश्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि धरनारत किसानों को जरूरी दवाइयों के वितरण के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...














