नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में बुधवार को बाइक सवार दो व्यक्तियों का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह नौ बजे हुई। पुलिस के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल नवीन जब बीआरटी से थाने की ओर आ रहे थे तब उन्होंने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल देखी और उसका पीछा करने लगे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि इस बीच उन्होंने इलाके की घेराबंदी करने के लिए एक अन्य कॉन्स्टेबल मनीष को भी कॉल किया। इस बीच दोनों संदिग्धों ने नवीन पर गोली चला दी जो उनके पैर में लग गई। डीसीपी ने कहा कि दोनों कॉन्स्टेबल आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रहे और उनसे पिस्तौल भी बरामद कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और नवदीप के रूप में की गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















