नई दिल्ली, नगर संवाददाता: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने और वरिष्ठ एवं बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र तक लाने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विधायकों, जिला प्रभारी एवं सभी निगम पार्षदों सहित मंडल अध्यक्षों को लिखे एक पत्र द्वारा इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीकाकरण केद्रों पर स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने और पार्टी की आईटी टीम को भी टीकाकरण अभियान से जोड़ने को कहा है। आदेश गुप्ता ने सभी विधायकों और जन प्रतिनिधियों को मानव सेवा के इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने, टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार करने और घर-घर जाकर लोगों की सहायता करने की अपील की है। गुप्ता ने कहा कि यह अभियान सांसद डॉक्टर अनिल जैन की देखरेख में चलाया जाएगा और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















