नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सुभाष प्लेस पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को शकूरपुर इलाके में सविता नाम की महिला ने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। बेटा तीन साल और बेटी तीन माह की थी। पुलिस ने तीनों का शव घर में एक ही फंदे से लटकते हुए बरामद किया था। शुरुआती जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई थी। लेकिन, जांच में सविता के पिता शिवदत्त यादव ने अपने दामाद लाल किशोर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिवदत्त का कहना था कि दामाद अक्सर कुछ न कुछ सामान की मांग करता रहता था और नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करता था। पुलिस ने एसडीएम जांच के आधार पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी लाल किशोर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















