महिलाओं का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: हमारे देश में नारी को आदिकाल से ही मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। भारतीय संस्कृति में नारी जहां जननी हैए वहीं उसे पुरूष से श्रेष्ठ का दर्जा भीप्राप्त है। अनेक विदुषी एवं आदर्श महिलाओं की गांथाएं आज भी उदाहरण के रूप में प्रचलित हैं। कुछ काल खण्ड को छोड़कर महिलाएं हमेशा उच्चादर्श की प्रतीक रही हैं। समय के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। यही स्थिति महिलाओं के साथ भी रही। बदलते वर्तमान दौर में महिलाएं आज पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से क्षेत्रों में तो महिलाओं ने उच्चतम शिखर पर पहुंचकर पुरूषों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं के सतत विकास एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने अनेको कार्यक्रम एवं योेजनाये संचालित की हैं।
वर्तमान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने का जो काम किया है, वह निश्चय ही समय की मांग के अनुरूप एवं प्रसंशनीय हैं। समाज सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सकारात्मक योगदान और उनकीरचनात्मक ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित में करने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति योजना का शुभारम्भ किया गया हैए जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस योजना में महिलाओं तथा बालिकाओं के विरूद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम, हिंसा एवं यौन उत्पीड़न आदि के मामलो ंमें दण्ड के प्राविधानों हेतु जागरूकता उत्पन्न करना, प्रदेश के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा ‘कार्यरत अधिकारियों, कार्मिकों को महिलाओं के प्रकरणों में संवेदनशीलव्यवहार करना आदि इसका प्रमुख उद्देश्य है। इसके साथ ही महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, उनकी गरिमा का सम्मान, संवेदनशील मामलों में उनकी पहचान की गोपनीयता, समानतापूर्ण वातावरण प्रदान करना इस मिशन का लक्ष्य भी है।
सरकार ने लैंगिक समानता के तहत स्त्रियों को पुरूषों के बराबर अधिकार दिए हैं। महिलाओं को पुरूषों के समान मानव अधिकार, सामाजिक-आर्थिक तथा सांस्कृतिक अधिकार और विकास योजनाओं के लाभ हेतु पात्रता प्रदान की गई है। महिलाएं भी राजनीतिक जीवन में आवाज बुलन्द कर भागीदारी कर सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप न्यायपूर्ण तथा भेदभाव रहित आदर्श समाज की स्थापना और राष्ट्रको विशेष बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई मिशन शक्ति योजना से निश्चित ही समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाओंमें सुरक्षा एवं आत्म सम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता और चेतना में भी वृद्धि हुई है। नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तीकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों को गति मिली है। सभी विभागोंमें महिलाओंके कल्याण एवं उत्थान हेतु लाभप्रद योजनाओं के संचालन से महिलाएं उनका फायदा उठाकर सतत विकास के पथपर अग्रसर हो रही हैं और बेहतर जीवन जीने के लिये आर्थिक रूप से सशक्त भी हो रही हैं। महिलाएं आज घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर अपनी नेतृत्व क्षमता का विकास कर शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नयन के पायदानों को तेजी से पार कर रही हैं। साथ ही महिलाएं शिक्षित और प्रशिक्षित होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़कर कर्मठता एवं लगनशीलता की भूमिकाएं निभा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here