गुरुग्राम, नगर संवाददाता: लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार बीएमडब्ल्यू एम340आई एक्सड्राइव की शुक्रवार से बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी। यह जबरदस्त कार केवल सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगी और केवल एक लाख रूपए में इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने यहां कहा कि इस कार के पहले चालीस ग्राहक देश में एक प्रतिष्ठित रेसिंग ट्रैक पर विशेष रूप से क्यूरेटेड ड्राइवर प्रशिक्षण का आनंद भी ले सकेंगे। इस प्रशिक्षण में खरीदारों के पास बीएमडब्ल्यू के प्रमाणित प्रशिक्षकों से ड्राइविंग के उच्च गुण सीखने का भी मौका होगा। ग्राहक इस रेस ट्रैक पर अपनी बीएमडब्ल्यू एम340आई एक्सड्राइव का सबसे अधिक लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि यह कार ऑल व्हील ड्राइव होगी और इसका एम स्पोर्ट फीचर जबरदस्त ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। कार के स्पोर्ट्स लुक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए ग्राहक अपने अनुसार कार में परिवर्तन भी करा सकते हैं जिसके लिए कंपनी ने तीन आकर्षक पैकेज भी लॉन्च किये है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














