हाथरस, नगर संवाददाता: पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा सीमा विस्तारित क्षेत्र ग्राम सोखना में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का आज फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा उढाकर व मालायर्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा भगवान से प्रार्थना की गयी कि हमारे नगर को कोरोना जैसे भयंकर महामारी से बचायें, जिससे हमारा नगर सुरक्षित बना रहे और किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सम्बंधी कोई परेशानी का सामना न करना पड़ें। पालिका अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि सीमा विस्तारित क्षेत्रों में पालिका परिषद द्वारा अपने सीमित संसाधनों से भरसक प्रयास कर विकसित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यदि फिर भी किसी निवासी को समस्या का सामना करना पडता है तो वह पालिका परिषद को अवगत करायें। पालिका जल्द से जल्द उस समस्या का निराकरण करायेंगी। इस अवसर पर ग्राम सोखना के नागरिक उपस्थित थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















