हाथरस, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आज भी जिला एवं सत्र न्यायालय पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही यह घोषणा भी की कि शुक्रवार और शनिवार को भी अधिवक्ता अपनी मांग पर अडिग रहेंगे और न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। हाईकोर्ट बेंच को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय पर अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य नहीं किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर अडिग रहे। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक हमें पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच नहीं मिल जाती, हम अपनी मांग को लगातार करते रहेंगे। यह मांग वादकारी और अधिवक्ता दोनों के हितों में है। इससे वादकारियों को न्याय में सुलभता मिलेगी और अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट बैंच वादकारियों के हित के हम अपनी मांग को जारी रखेंगे। इस मौके पर इंटरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, सुधीर चैधरी, राधेलाल पचैरी, गोपाल वार्ष्णेय, मुकेश चतुर्वेदी, देवेश दीक्षित, शेर सिंह बघेल, मनोज शर्मा, विपुल, मोहित कश्यप, निष्कर्ष गोस्वामी, विनीत शर्मा, सुनीता, पूजा व डौली आदि मौजूद थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















