नई दिल्ली, नगर संवाददाता: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बी.एड पाठ्यक्रम में दाखिले की घोषणा कर दी है। इसमें प्रवेश के लिए 11 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इग्नू ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 11 अप्रैल, 2021 को इग्नू देश में फैले अपने परीक्षा केंद्रों पर एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। इग्नू में बीएड पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और दो साल का है। बीएड में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार न्यूनतम पात्रता में 5 प्रतिशत अंकों का आरक्षण और अंक में छूट दी जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















