नई दिल्ली, नगर संवाददाता: बुराड़ी पुलिस ने व्यवसायी से पचास हजार की लूट में मौसा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी इस अपराध में दबोचा है। जानकारी के अनुसार बुराड़ी निवासी पेशे से व्यवसायी शम्मी के घर में मरम्मत का काम हो रहा है। इसी क्रम में पीड़ित 26 फरवरी को स्कूटी से दुकानदार को पचास हजार रुपये देने जा रहे थे। लेबर चैक पर बदमाशों ने रोडरेज के नाम पर पहले पीड़ित से मारपीट की और फिर डिग्गी में रखे पचास हजार लूट लिए। मामले की जांच कर रहे एसआई सत्येंद्र ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से स्कूटी मालिक दीपक को सोमवार को पकड़ा। जांच में मालूम हुआ कि दीपक पीड़ित का मौसा है और सट्टे की लत में लूट की साजिश रच डाली थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट में शामिल करन और नाबालिग को भी दबोच लिया। मामले में एक अन्य आरोपी नीरज की तलाश की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















