नई दिल्ली, नगर संवाददाता: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित ‘आर्मी रिसर्च एंड रेफरल’ अस्पताल में मंगलवार को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक लगवाई। इससे एक दिन पहले ही टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई थी। सिंह ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘आज आर आर अस्पताल में मुझे कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई। देश को कोविड मुक्त बनाने का भारत का संकल्प इस टीकाकरण अभियान से मजबूत हुआ है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सरल है।’ उन्होंने कहा, ‘कम समय में टीका बनाने के लिए मैं भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को सलाम करता हूं। मैं आर आर अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिक कर्मचारियों को भी धन्यवाद देता हूं। मैं सभी पात्र लोगों से आग्रह करता हूं कि वे टीका लगवाएं और भारत को कोविड मुक्त करें।’
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















