गुरुग्राम, नगर संवाददाता: गढ़ी हरसरू इलाके में स्थित लेबर चैक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने भाई के साथ पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने भाई से मिलने जयविहार कॉलोनी से आया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई रामप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गढ़ी हरसरू में रहते है। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई सन्नी जयविहार कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे सन्नी उनसे मिलने के लिए आया था। वहां से वह दोनों पैदल ही घर जाने लगे। वह लेबर चैक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद ही रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल सन्नी को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....














