नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के संसदीय संपर्क कार्यालय चांद बाग में आज मन की बात कार्यक्रम का एलईडी लगाकर प्रसारण किया गया। इस अवसर पर चांद बाग और आसपास के बड़ी संख्या में आए निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी मन की बात सुनने के लिए आए लोगों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक सुरेंद्र पाराशर ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी, प्रेम शास्त्री, रघुराज तोमर, ललित सोनकर, चिंटू दुबे, लेखराज सिंह, तेजपाल शर्मा, मंडल संयोजक रोहित सामान्य, महमूद अली, रिजवान अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है, और वह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सबको साथ लेकर सब के विकास की चिंता कर रहे हैं। देश की खुशहाली के लिए देश की तरक्की जरूरी है, और हर हाथ को रोजगार मिलेगा तभी देश आत्मनिर्भर होगा कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र पाराशर ने कहा कि हर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण पूरे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जन जन की बात बन सके।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















