नई दिल्ली, नगर संवाददाता: सीड्स ने अपने स्थानीय साथी संस्था, पूर्वी दिल्ली आपदा प्रहरी (पीडीएपी) के सहयोग से पूर्वी दिल्ली में सड़क सुरक्षा पर एक मासिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया। फरवरी के तीसरे हफ्ते से शुरू हुआ अभियान अब तक खुरेजी, वेस्ट विनोद नगर व् न्यू शकरपुर इलाके की सबसे बड़ी तीन रेड लाइटों पर किया जा चुका है। कन्फडरेशन आफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन पवन मैनी तथा महासचिव अशोक शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े बहुत से जरूरी नियमों का उल्लेख किया गया जैसे की हेलमेट पहनने का लाभ, ट्रैफिक लाइट का पालन, चलती गाड़ी में ना चढ़ना और ना उतरना, सड़क पर चलते राहगीरों को रास्ता देना, रेड लाइट पर गाड़ी जेब्रा क्रासिंग से पहले रोकना, मास्क का प्रयोग और चार-पहिया गाड़ियों में सीट बेल्ट लगा के चलना आदि। इस अभियान के चलते रेड लाइट पर खड़े कुछ जिम्मेदार नागरिक जो सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे थे, उनको छोटे से उपहार के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सहयोग द्वारा सम्मानित भीकिया गया। यह जागरूकता अभियान हनीवेल सेफ स्कूल्स प्रोग्राम के तहत हुआ जो की सीड्स की ओर से पूर्वी दिल्ली के सरकारी स्कूलों व् समुदायों को आपदा व् जोखिमों से तैयार रहने के लिए सशक्त बनाने का काम पिछले चार साल से कर रहा है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















