फरीदाबाद, नगर संवाददाता: पांच दोस्तों ने मिलकर सेक्टर-23 निवासी एक व्यक्ति को 27 लाख रुपये में एक सेकेंड हैंड जैगुआर गाड़ी बेच दी। गाड़ी के सभी कागजात फर्जी थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी लगते ही पुलिस को ठगी की शिकायत दी। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-23 संजय कालोनी निवासी जय गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी। इसका काफी पैसा उन्हें मिला था। इस बारे में उनके जानकार बंटी बंसल, विजय मंगला, रोहित मंगला, कुनाल चैधरी और शहनवाज को पता था। उन्होंने जय को दिल्ली की एक कार एजेंसी से सेकेंड हैंड जैगुआर कार दिलाने की बात कही। गाड़ी की हालत अच्छी और रेट सही देखकर जय ने गाड़ी में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने 27 लाख रुपये में कार खरीद ली। कुछ महीनों बाद उन्हें पता लगा कि कार के सभी कागज फर्जी हैं। उनकी कार पर जो नंबर है, वह कार किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने इस बारे में आरोपियों को बताया और अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर जय ने डीसीपी अपराध को मामले की शिकायत दी। उनके निर्देश के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














