फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस षवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पहली घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र की है। जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र नई बस्ती निवासी संजू (24) पुत्र रामसनेही बाइक से कहीं जाने को निकला था। इसी दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना सिरसागंज से एसआई जुनेद खान पुलिस के साथ पहुँचे और मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह पहुँचे मृतक के मामा गिरीश चंद्र झा ने बताया थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड पर दुर्घटना हुई थी ये वहां अपनी ननसार गांव पुरा में गए थे, एक दोस्त साथ था वह वहीं रह गया था लौटकर आते समय हादसा हो गया। वहीं दूसरा हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जिमसें ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। नसीरपुर निवासी संतोष (28) पुत्र रमेष चन्द्र बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि नसीरपुर क्षेत्र में ही एक ईको गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















