जहाँगीराबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: थाना अहार क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब हरियाणा पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम अहार क्षेत्र में भ्रूण लिंग परीक्षण गैंग को पकड़ने के लिए पहुंची। टीम को देखते ही गैंग के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गयी और भ्रूण परीक्षण गैंग ने अपने आप को घिरता देख भागने लगे। गांव वाले कुछ समझ पाते उससे पहले गैंग ने अपने आप को घिरता देख एक राउंड फायर भी किया। जिससे गैंग के सदस्य स्वास्थ्य विभाग व हरियाणा पुलिस की टीम को गच्छा देकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची अहार थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंच अपनी सूज बुझ से गैंग के दो सदस्यो को धर दबोच लिया। पकड़े गए दोनो आरोपीयों को अहार पुलिस थाना लेकर पहुची। अहार थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया की पुछताछ के बाद उन्होने अपने साथियों के नाम बताए। पुलिस ने हरियाणा एसीएमओ डा.रोहताश यादव की तहरीर पर सोहिल, फाजिल, वली मोहम्मद, बबीता, पार्वती समेत पांच आरोपियों के खिलाफ थाना अहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। अहार थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया की पकड़े गए गैंग के सदस्यों के नाम फाजिल चोंक बाजार बुलंदशहर और सोहिल निवासी गांव जटौला जिला पलवल हरियाणा व वली मोहम्मद नई बस्ती पाठक थाना जहांगीराबाद बताया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंग का एक अस्पताल खुशरूपुर गांव में भी अवैध रूप से संचालित कर रखा है। जिस की जाँच की जा रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















