सहारनपुर, नगर संवाददाता: मेरठ सेवा समाज संस्था द्वारा महानगर में संचालित संवाद परियोजना के अंतर्गत गत तीन दिनों से समाज में विभिन्न धर्मा, जाति और समुदायों के लोगों के बीच परस्पर एकता और भाईचारे का संदेश देने हेतु निरंतर ऑटो, रिक्शा, बस, टेंपो ई-रिक्शा आदि पर जागरूकता स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि हमारा समाज एकजुट रहकर विकास की ओर अग्रसर हो तथा लोगो में परस्पर धार्मिक, सामुदायिक और जातिगत भेदभाव कम हो और समाज में सब मिलजुलकर प्रेम व भाईचारे के साथ रहे। जागरूकता स्टिकर के लिए सभी वाहन चालकों ओर यात्रियों ने काफी सराहना की ओर इसे संस्था का एक अनूठा प्रयास बताया। अभी तक टीम द्वारा गंगोह बस स्टैंड, घण्टाघर, काशीराम कॉलोनी और स्टेशन पर वाहनों में स्टीकर लगाए गए। संवाद टीम के जिला समन्वयक अवधेश कुमार के नेतृत्व में संस्था के प्रेरक जुबेर अली, रजनी, अंकित कुमार, श्रवण कुमार निरन्तर इस कार्य में लगे हुए है। इसके साथ साथ परियोजना के अंतर्गत चिन्हित स्वयंसेवक भी भरपूर सहयोग कर रहे है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















