गाजियाबाद, नगर संवाददाता: संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता एवं यूपी गेट पर चल रहे धरने के नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा है कि दिल्ली पुलिस बेकसूर लोगों को नोटिस दे रही है और उनकी गिरफ्तारी कर रही है। यदि किसी के घर पर पुलिस नोटिस देने आए या गिरफ्तारी करे तो नोटिस न लें और पुलिस का घेराव करें। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दें। पुलिस को घर पर रोककर उनका घेराव करें। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला, बुजुर्ग किसानों को डरा रही है और उनका उत्पीड़न कर रही है। जगतार सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर कहा कि जब हम लोग 28 नवंबर को यूपी गेट पर बैठे थे तो दो लेन को आमजन के लिए छोड़ दिया था ताकि आम लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सभी लेन बंद कर आमजन के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। यदि दिल्ली पुलिस ने सीमा की अन्य लेन नहीं खोली तो संयुक्त किसान मोर्चा मजबूरन आंदोलन का कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक प्रदर्शनकारी यूपी गेट से नहीं उठेंगे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















