गाजियाबाद, नगर संवाददाता: सरकारी आवास दिलाने के नाम पर दो दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए की ठगी के आरोप में नंदग्राम थाना पुलिस ने नंदग्राम निवासी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों दर्जनभर लोगों ने शिकायत की थी कि ललन कुमार शर्मा ने उन्हें सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उसने प्रत्येक व्यक्ति से 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी मकान नहीं मिला। साथ ही आरोपी ने पैसे देने से भी साफ इंकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया था कि उन्होंने जैसे-तैसे पैसों की व्यवस्था की थी। इसका हवाला देने के बाद भी आरोपी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। एसएचओ का कहना है कि नौ लोगों की संयुक्त तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी ललन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















