मुरादनगर, नगर संवाददाता: बंबा मार्ग स्थित श्मशान घाट हादसे की जांच कर रही एसआईटी की टीम बुधवार को एक बार फिर मुरादनगर नगर पालिका परिषद पहुंची। टीम के सदस्यों ने हादसे में घायल हुए एक दर्जन से अधिक मृतक व घायलों के परिजनों के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज कराने के बाद टीम जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई। बता दें कि नगर की उखालरसी कॉलोनी में बंबा मार्ग स्थित श्मशान घाट की तीन जनवरी को छत गिर गई थी। छत गिरने के बाद मलबे में 70 लोग दब गए थे। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में कई तो जिंदगी भर के लिए दिव्यांग हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। आईपीएस देवरंजन वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जनवरी में एसआईटी की टीम एक सप्ताह जांच करने के बाद वापस लखनऊ चली गई थी। बुधवार को एक बार फिर एसआईटी में तैनात इस्पेक्टर अजय कुमार व विनोद कुमार नगर पालिका परिषद पहुंचे। दोनों ने पालिका परिसर में बंद कमरे में हादसे में मृतक व घायलों के परिजनों के बयान दर्ज किए। इस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पहले 25 से अधिक पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बयान दर्ज करने के बाद टीम के सदस्य गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















