नई दिल्ली, नगर संवाददाता: चैहान बांगर वार्ड उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मौहम्मद इशराक खान के समर्थन में आयोजित की गईं जनसभाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। चैहान बांगर स्थित गली नंबर-26 और दूसरी जनसभा मटके वाली गली, बिलाल मस्जिद के पास आयोजित की गईं। जनसभाओं में दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन, दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान व स्थानीय विधायक अब्दुल रहमान, सीलमपुर की पार्षद हज्जन शकीला के पति व समाजसेवी हाजी अफजाल व पूर्व पार्षद आसमां रहमान सहित अन्य कई आप नेताओं ने पहुंचकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा दिल्ली में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और 28 फरवरी को आप प्रत्याशी हाजी मौहम्मद इशराक खान को भारी मतों से जिताने के लिए भी समर्थन मांगा। आप प्रत्याशी एवं सीलमपुर के पूर्व विधायक हाजी मौहम्मद इशराक खान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रवासियों ने जिस तरह से उनके पांच साल के विधायक कार्यकाल के दौरान क्षेत्र का जितना विकास होते हुए देखा है, ठीक वैसे ही वह चैहान बांगर वार्ड से पार्षद के तौर पर विजयी होने के बाद वार्ड के चहुमुखी विकास के लिए दिनरात एक कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र के विकास में विश्वास रखते हैं और यह चाहते हैं कि उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को क्षेत्रवासी लम्बे समय तक याद रखें। दोनों जनसभाओं में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















