नई दिल्ली, नगर संवाददाता: जागो पार्टी की यूथ विंग के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनप्रीत सिंह के नेतृत्व में नौजवानों ने सुभाष नगर चैंक में लगे सिख जरनैलों की प्रतिमाओं की सफाई की सेवा की। नौजवानों ने पार्क के अंदर बंद पड़ी पानी की मोटर को चालू करवा कर प्रतिमा स्थल की पानी से धुलाई की। इस बारे जानकारी देते हुए पुनप्रीत सिंह ने बताया कि कमेटी प्रतिमाओं की साफ-सफाई करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इन महान जरनैलों ने दिल्ली फतेह करके सिख राज की स्थापना की थी। परन्तु जरनैलों के महान विरसा की रक्षा करने का दावा करने वाली दिल्ली कमेटी प्रतिमाओं पर लगे शस्त्रों की संभाल नहीं कर पा रही है। हम दिल्ली कमेटी के नेताओं से प्रतिमाओं की रख-रखाव के लिए ध्यान देने की अपील करते हैं। यदि कमेटी द्वारा प्रतिमाओं की देखभाल नहीं हो पा रही है तो स्थानीय सिखों को प्रतिमाओं की संभाल की सेवा संभाल दे देनी चाहिये।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















