नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पिछले काफी समय से अवसादग्रस्त थी। पुलिस को महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर 78 में सनशाइन हेलियोस नाम की सोसाइटी है। यहां पर कमल पुंडीर अपनी पत्नी सुजाता उर्फ शीलू व 10 साल की बेटी के साथ रहते हैं। कमल पुंडीर मर्चेंट नेवी में है। शनिवार रात उनकी पत्नी अपने कमरे में सोने चली गई थी, जबकि कमल बेटी के कमरे में सो गए। जब वह सुबह उठे तो सुजाता का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता मिला। कमल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमल ने बताया कि सुजाता पिछले तीन साल से अवसादग्रस्त थीं। उनका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि अवसाद के चलते सुजाता ने आत्महत्या की है। पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















