फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: थाना रसूलपुर पुलिस ने सोमवार को दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांण्ड़ का खुलासा किया है। सीओ सिटी हरीमोहन सिंह ने बताया कि थाना रसूलपुर के हाजीपुरा निवासी फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला पुत्र रिजवान 24 जनवरी को अचानक अपने घर से गुम हो गया। उसकी मां सीमा ने 28 जनवरी को इसकी सूचना थाना रसूलपुर पुलिस को दी। 1 फरवरी को टूण्डला के गांव उसायनी स्थित आलू के खेत में एक युवक का षव मिला। जिसकी पहचान परिजनों ने सैफुल्ला के रूप में की। मामले की जांच की गई तो सैफुल्ला की हत्या की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद थाना प्रभारी रसूलपुर फतेहबहादुर सिंह भदौरिया ने पुलिस टीम के साथ हत्यारोपी मौहम्मद फजल उर्फ बब्बू पुत्र अब्दुल सईद व फैसल उर्फ सनी पुत्र अलीम निवासीगण मौहल्ला हुसैनी गढ़ैया रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने बताया कि अभियुक्तों ने हत्या करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक सैफुल्ला ठेल चलाने का काम करता था। उसे हंसमुख होने के कारण ज्यादा काम मिलता था। अभियुक्त मौहम्मद फजल उर्फ बब्बू व फैसल उर्फ सनी भी ठेल चलाने का काम करते थे लेकिन उनका व्यवहार खराब होने व नषेड़ी होने के कारण उन्हें काम नही मिलता था। जिसके कारण इन दोनों ने योजना बनाकर 24 जनवरी को सैफुल्ला को बहाने से बुलाया और फिर दोनों मोटर साईकिल से उसे टूण्डला के उसायनी गांव ले गये। जहां दोनों ने मिलकर उसकी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















