कैथल, नगर संवाददाता: थाना प्रबंधक ट्रैफिक सबइंस्पैक्टर मुखत्यार सिंह की अगुवाई में यातायात पुलिस व एमसीडी द्वारा एक संयुक्त अभियान के अंतर्गत आज करनाल चैक, पूंडरी रोड, नया बस अड्डा तथा जींद रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। इससे पूर्व हटाए गए अतिक्रमण के दौरान एमसीडी द्वारा लगभग 20 दुकानदारों को नोटिस दिए गये थे, जिनके द्वारा पुनः अतिक्रमण करने कारण उनका सामान जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान सोमवार को सडक पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया गया तथा उन्हे बताया गया कि दोबारा दुकान सामने सडक पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। एसएचओ ट्रैफिक मुखत्यार सिंह द्वारा दुकानदारों से अपील की गई कि शहर में सुगम व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें तथा आगे इस प्रकार से अतिक्रमण ना करें। इस अवसर पर दुकानदारों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे आगे से पुलिस व प्रशासन के कल्याण कारी कार्य में निरंतर सहयोग प्रदान करते हुए सडक पर अतिक्रमण नहीं करेंगे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














