कैथल, नगर संवाददाता: वन विभाग मजदूर यूनियन कैथल का धरना वन मंडल कार्यालय कैथल पर 6वें दिन भी जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता विजय शर्मा राज्य व जिला प्रधान वन मजदूर यूनियन में की तथा मंच का संचालन नरेश कुमार जिला सचिव वन मजदूर यूनियन जिला कैथल ने की। आज के धरने पर मजदूरों व महिलाओं ने भाग लिया। धरने को सम्बोधित क रते हुए विजय शर्मा ने बताया कि वन मजदूर पिछले 7 दिनों से अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन वन मंडल अधिकारी के कानों में अभी तक जूं नहीं रेंग रही। अगर वन मंडल अधिकारी द्वारा मजदूरों की मांगों को लागू नहीं किया तो यह आंदोलन उग्र रूप ले लेगा, जिसकी पूर्णयता जिम्मेवारी वन मंडल अधिकारी कैथल व प्रशासन की होगी। 23 फरवरी को मजदूर प्रदर्शन करते हुए अपनी जायज मांगों के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन में सर्वकर्मचारी के सदस्य व सीआईटीयू के नेता भी भाग लेंगे। आज धरन को नरेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














