कैथल, नगर संवाददाता: शराब तस्करों तथा अवैध शराब खुर्दों पर एसपी लोकेंद्र सिंह के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए पुलिस द्वारा अलग-अलग चार मामलों में शराब का धंधा करने वाले 4 आरोपी काबु कर लिये गए। जिनके कब्जे से 31 बोतल तथा 100 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चैकी अनाज मंडी पुलिस के एचसी राकेश कुमार की टीम द्वारा शाम के समय एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत कुतुबपुर रोड हरिनगर कैथल से संदिगध सिमरत निवासी हरिनगर कैथल को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 100 पव्वे ठेका शराब देशी बरामद हुए। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में चैकी पूंडरी पुलिस के एचसी जगतार सिंह की टीम द्वारा पाई रोड पूंडरी से संदिग्ध संजय उर्फ संजु निवासी पूंडरी को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 10 बोतल देशी शराब बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके एचसी विनोद कुमार द्वारा आगामी जांच की जा रही है। तीसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के एसआई रामकुमार की टीम द्वारा टी प्वाईंट बेगपुर के पास नाकाबंदी दौरान मदनपुर साईड से आए संदिग्ध बलदेव सिंह निवासी बेगपुर को काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे से 9 बोतल देशी शराब बरामद हुई। प्रवक्ता ने बताया की चैथे मामले में चैकी रामथली पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह की टीम द्वारा शाम के समय एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत उरलाना रोड रामथली पर एक दुकान से संदिगध बेदी राम निवासी रामथली को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 12 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














