नई दिल्ली, नगर संवाददाता: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पूरे संसार में अपने अपने देश की मातृ भाषाओं के सम्मान और गर्व के लिए मनाया जाता है। इसी श्रंखला में संस्था मां शक्ति ने भी भंडारे के साथ यह उत्सव मनाया गया। लोगों ने मातृभाषा के प्रचार के लिए भी शपथ ली कि हम अपनी भाषा काप्रचार ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी करेंगे। राम मंदिर जो कि एक ऐतिहासिक मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है , यह आज मां शक्ति संस्था के लोगों ने भी अपना अपना सहयोग राम मंदिर के बनने में दिया उनका आभार प्रकट कर उनका सम्मान भी किया गया। मां शक्ति के अध्यक्ष अनिता गुप्ता ने अपने भारतीय होने और भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषा पर अभिमान प्रकट करते हुए लोगों को बताया कि मातृभाषा में बात करना बहुत खुशी और सौभाग्य की बात होती है। हमारा देश जिस तरीके से विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं उसमें हमारी मातृभाषा का मिठास पर लोगों से बात करने में बहुत सहयोग रहा। अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस को लोगों को भोजन करा कर मनाया मां शक्ति के प्रसाद गौरव गुप्ता सेक्रेटरी रविंद्र नारायण के साथ संस्था के सदस्य अतीक, माधव नारायण, पल्लवी दुबे , राघव नारायण, दीपक भटनागर , दर्शना कुलकर्णी ,सीनियर सदस्य गुरशरण कौर तथा संदीप ,राधे, सतीश, मोहन ,कृष्णा कमल जैन का भंडारा बांटने में बहुत सहयोग रहा। कोरोना महामारी में महाशक्ति संस्था लगातार सहयोग करने वाले लोगों को कोरोनावरियर्स अवार्ड से सम्मानित कर रही है आज भी कई लोगों को कोरोनावरियर्स अवार्ड से सम्मानित किया जिसमें गोपाल राजपूत करण को प्रणाम और ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पर्यावरण बचाने में मां शक्ति के साथ जिन लोगों ने लगातार काम किया उन लोगों से आज भी पौधे लगवाए वृक्षारोपण किया और उनको पौधे देकर उनको सम्मानित भी किया गया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















