नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने औद्योगिक क्षेत्रों में सभी मंजिलों पर फैक्ट्री लाइसेंस को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में उत्तरी निगम के महापौर जयप्रकाश का कहना है कि इससे औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर पर बनेंगे और निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। महापौर ने कहा कि उत्तरी निगम ने मध्यम, हल्के और सेवा उद्योगों के लिए सभी मंजिलों पर फैक्ट्री लाइसेंस देने को वहीं मंजूरी दी है, जहां भूतल निर्धारित भवन निर्माण मानदंड़ों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि जो भी फैक्टरी मालिक अपनी फैक्टरी की जिस भी मंजिल पर लाइसेंस लेना चाहेगा उसे निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बताया गया कि लम्बे समय से औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशनों द्वारा यह मांग की जा रही थी। उनकी इस मांग को मंजूर कर लिया गया है और अब सभी मंजिलों पर लाइसेंस मिल सकेगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















