अलीगढ़, नगर संवाददाता: मंगलायतन विश्वविद्यालय के सत्र-2020 में एमबीए और बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. केवीएसम कृष्णा ने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर और लैपटॉप समय का सार बन गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लैपटॉप की अहम भूमिका है। शोध कार्य में लैपटॉप एक महत्वपूर्ण डिवाइस साबित हुआ है, वहीं संयुक्त कुलसचिव डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी की उपयोगिता को देखते हुए इन विद्यार्थियों को लैपटॉप दिये गये है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ. एके एस राजपूत ने कहा कि लैपटॉप आज जीवन का मूल अंग बन गया है, वर्तमान समय में प्रत्येक कार्य लैपटॉप के माध्यम से ही संभव है। विद्यार्थियों को शुभकामना देने के साथ कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा की वर्तमान शिक्षण पद्धति में बदलाव के कारण लैपटॉप का महत्व बढ़ा है। इस अवसर पर प्रो. जयंतीलाल जैन, प्रो. शिवाजी सरकार, प्रो. उमेश सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















