नई दिल्ली, नगर संवाददाता: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को सूचित किया कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 सितंबर से 13 फरवरी तक चलना है, वहीं दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है अतः शनिवार को राज्यसभा की बैठक नहीं होगी और लोकसभा की बैठक सुबह 10 बजे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘13 फरवरी, शनिवार को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से होगी।’’ गौरतलब है कि बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह नौ बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम चार बजे रहा। कोरोना वायरस के कारण प्रत्येक सदन की बैठक में सदस्यों के सामाजिक दूरी बनाते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था के मद्देनजर समय में यह बदलाव किया गया। सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















