नई दिल्ली, नगर संवाददाता: जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 21 साल के रिंकू शर्मा के तौर पर हुई है। मंगोलपुरी पुलिस ने मृतक के भाई मोनू की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगोलपुरी, के ब्लॉक निवासी रिंकू बुधवार को जन्मदिन की एक पार्टी में गया था। इसी दौरान वहां पड़ोस के कुछ युवक भी मौजूद थे जो एक अन्य युवक से विवाद कर रहे थे। जब रिंकू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उससे ही भिड़ गए। हालांकि किसी तरह से मामला शांत करा दिया गया। मोनू ने बताया कि रिंकू पार्टी से दोस्त के साथ घर पहुंचा तभी चार युवक लाठी डंडा और चाकू लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने सभी की बुरी तरह से पिटाई की और रिंकू की पीठ में चाकू घोप दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तब हत्या के प्रयास और मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन गुरुवार तड़के रिंकू ने दम तोड़ दिया तो धारा में परिवर्तन किया गया। पुलिस ने मामले में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन हत्या की वजह दशहरे के समय हुआ एक विवाद भी बता रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















