नई दिल्ली, नगर संवाददाता: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश ने मंगलवार सुबह गली चारखेवाली कुरेश नगर में ढही जर्जर इमारत का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई हताहत नहीं है। महापौर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जर्जर इमारत का मलबा हटाने को कहा। साथ ही उन्होंने अन्य पुरानी इमारतों के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इमारतों की मरम्मत की आवश्यकता है या जो रहने की दृष्टि से खतरनाक हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी मरम्मत करवाने या खाली करवाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















