स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया की पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ेगी। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इन चुनावों का कार्य देखने के लियें एक अंतरिक समिति का गठन करने के साथ ही पांचों वार्डों के लियें चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किये हैं।

विधायक अजय महावर चैहान बांगर, विधायक अभय वर्मा कल्याणपुरी, विधायक जितेंद्र महाजन त्रिलोकपुरी ईस्ट, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह रोहिणी सी, और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शालीमार बाग नार्थ वार्ड में चुनाव प्रभारी होंगे। गौरतलब है दिल्ली में नगर निगम के पांच वार्डों में उप-चुनाव होने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here