नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भारत और अमेरिका के सैनिक सोमवार से राजस्थान में दो हफ्ते का युद्धाभ्यास करेंगे और इस दौरान वे पारंपरिक, गैर पारंपरिक और हाइब्रिड खतरों पर अपनी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों देशों के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ ऐसे समय में हो रहा है जब उन्होंने साझा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सामरिक एवं रक्षा सहयोग में और वृद्धि का संकल्प लिया है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन द्वारा उत्पन्न आक्रामक सैन्य चुनौतियां भी शामिल हैं। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि राजस्थान के महाजन फायरिंग रेंज में आठ फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाले युद्धाभ्यास में दोनों तरफ से करीब 250 सैनिक हिस्सा लेंगे। इसने बयान जारी कर कहा, ‘‘वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास में अंतर संचालनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।’’ अमेरिका दूतावास ने कहा कि ‘युद्ध अभ्यास’ पेशेवर एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों सेनाओं के बीच भागीदारी को मजबूत करने का शानदार अवसर मुहैया कराता है।’’ पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में काफी इजाफा हुआ है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















