निर्भया फंड में कटौती से उजागर हुई भाजपा की मानसिकता: भीष्म शर्मा

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और इसी तरह भाजपा का हाल है। प्रचारित कुछ करती है और करती कुछ और है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का। केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिकिर्या देते हुए भीष्म शर्मा नें कहा गरीबों के लिए कुछ नहीं है इस बजट में। अमीरों के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है ये बजट। गरीबों के बल पर सत्ता में आई भाजपा अब केवल और केवल अमीरों के हित की बात करती है। इस बजट को देख अंदाजा लगाया जा सकता है। किसान विरोधी के रूप में पहचान बना चुकी भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। अब यह पार्टी किसान और गरीब विरोधी बनती जा रही है। इतना ही नहीं जो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देते नहीं थकती थी उसे अब बेटियों की भी चिंता नहीं रही। वर्तमान बजट को देख अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बजट में मोदी सरकार नें बेटियों के लिए क्या दिया है। भीष्म कहते हैं देना तो दूर अपितु जो पहले से दिया हुआ था उसमें भी भारी कटोती कर दी है इस सरकार नें। भीष्म शर्मा कहते हैं बजट में दिल्ली के लिए कोई वित्तीय राहत पैकेज का प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि इसकी सख्त जरूरत थी। बजट की कमी के चलते दिल्ली बुरे दौर तथा आर्थिक संकट से जूझ रही है। सफाई कर्मियों तथा अन्य विभागों को वेतन तक समय पर नहीं मिल पा रहा। कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके अलावा भीष्म शर्मा कहते हैं कि निर्भया फंड में भारी कटौती की गई है जो पहले 855 करोड़ रुपये था वो अब घटाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्भया फंड में भारी कटौती इस बात को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के अभियान “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” का नारा केवल छलावा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के प्रति लगातार उत्पीड़न के मामलें बढ़ते जा रहे है, चुनाव से पहले महिला सुरक्षा पर किए गए सभी वादें और नारे बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार खोखले साबित हो रहे है। महिलाओं पर जितने अत्याचार इस सरकार के समय में हुए हैं इतने तो कभी नहीं हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here