नई दिल्ली, नगर संवाददाता: माकपा के राज्यसभा सदस्य के के रागेश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का जाना-पहचाना चेहरा बन चुके वामपंथी नेता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। रागेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि वह नियमित तौर पर कोविड-19 की जांच करा रहे थे और हर बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी। 27 जनवरी को संसद में जांच के दौरान भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी और 29 जनवरी को विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान भी उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। माकपा नेता ने बताया कि उन्हें तेज बुखार था, जिसके बाद जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर जांच करा लें। रागेश पिछले दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय हैं। वहीं माकपा सांसद के सोमप्रसाद भी संक्रमित पाए गए हैं। राज्यसभा सदस्य सोमप्रसाद दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं और इस समय वह केरल में हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















