नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने अदालतों और न्याधिकरणों में पूरी तरह भौतिक रूप से मामलों की सुनवाई शुरू करने की कार्य योजना बनाने के लिये रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी बार संघों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है। बीसीडी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि छह फरवरी को बैठक करने का फैसला लिया गया है। यह बैठक इसलिये की जा रही है क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी के पहले सप्ताह से सभी अदालतों में भौतिक रूप से कामकाज शुरू करने के परिषद के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। गुप्ता ने मीडिया में जारी बयान में दावा किया कि कुछ अमीर अधिवक्ताओं के दबाव के चलते ऐसा नहीं किया गया, जिन्होंने विदेश में बैठकर या अपने फार्म हाउस या फिर हिल स्टेशन पर रहकर अपना काम जमा लिया है और वे भौतिक रूप से कामकाज करने का विरोध कर रहे हैं।’’ बीसीडी अध्यक्ष ने कहा कि अमीर वकील हाइब्रिड व्यवस्था (कभी अदालत आकर काम करना, कभी ऑनलाइन तरीके से) में काम करने पर जोर दे रहे हैं।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















