नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की कि उसके सभी कॉलेजों में एक फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारी भी कॉलेज आ सकेंगे। विश्वविद्यालय के विभागों के प्रमुखों और कॉलेजों के प्राध्यापकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। डीयू ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘केवल तृतीय वर्ष के छात्रों को उनके कॉलेज, केन्द्र या विभाग से संबंधित प्राध्यापक, निदेशक अथवा प्रमुख के निर्देशानुसार प्रयोगशाला, प्रायोगिक कार्यों, कौशल, पुस्तकालयों के लिये छोटे-छोटे समूह में आने की अनुमति होगी। इस दौरान यूजीसी के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाना आवश्यक है। ‘‘ विश्वविद्यालय ने कहा कि अनुभाग प्रभारी या इकाई प्रमुख कर्मचारियों के काम के घंटों में बदलाव कर सकते हैं ताकि प्रवेश और निकास द्वारों पर भीड़ जमा होने से रोकी जा सके। डीयू ने कहा, ‘‘तदनुसार, कर्मचारियों को सुबह नौ से शाम साढे पांच बजे और सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक काम पर बुलाया जा सकता है।’’
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















