नई दिल्ली, नगर संवाददाता: किसानों की ट्रैक्टर परेड के हिंसक हो जाने के तीन दिन बाद फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिंसा में 394 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। ट्रैक्टर परेड के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि टीम गाजीपुर बॉर्डर पर फोरेंसिक सबूत एकत्र कर रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया और गणतंत्र दिवस की हिंसा के पीछे ‘साजिश’ की जांच करने की घोषणा की। पुलिस ने हिंसा के संबंध में अब तक 33 प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिनमें अधिकतर किसान नेता शामिल हैं। टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल को भी इन जगहों पर तैनात किया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















